May 21, 2026
IMG-20230611-WA0002

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2023। सुबह सुबह दुःखद खबर क्षेत्र के गांव कितासर से आई है। यहां एक किसान कृषि कार्य करते हुए करंट की चपेट में आ गया और किसान ने अपनी जान गवां दी। मौके पर पहुंचे हैड कांस्टेबल राकेश यादव ने बताया कि 57 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र तोलूराम सुथार अपने खेत पर कृषि कार्य करते हुए करंट की चपेट में आ गया। मृतक खेत में जेइ से कार्य कर रहा था और पास ही स्थित तार को छू गयी जिससे करंट आ गया। इससे किसान की मौत हो गई और परिवार में मातम छा गया।