May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2022। क्षेत्र में एक युवक 6 अगस्त की सुबह घर से निकला और अब तक नहीं लौटा है जिससे चिंतित माता ने थाने पहुंच कर थानाधिकारी से अपने बेटे को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कालूबास निवासी सुमन देवी पत्नी राजकपूर जाट ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका बेटा विकास 6 अगस्त को सुबह घर से टेम्पू लेकर निकला था। शनिवार रात 8 बजे उससे बात हुई तो उसने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर टेम्पू लेकर खड़ा है। उसके बाद से ही बेटे का फोन ऑफ आ रहा है और उसकी कोई खोज खबर नहीं मिल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कांस्टेबल दीपेन्द्र के सुपुर्द कर दी है।