May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2022। रविवार को क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में चार जनों ने प्राण गवाएं और कुछ ही देर पहले हाइवे पर एक ओर हादसा हो गया है। खाखी धोरा से कुछ दूरी पर रतनगढ़ की ओर हुए हादसे में सवारी गाड़ी क्रूजर टायर फटने से पलट गई। गाड़ी में 10 से 12 जनें सवार थे जो रतनगढ़ से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में दिखाने जा रहें थे। कितासर के जागरूक युवा ओमप्रकाश पुनिया सहित युवाओं ने चोटिलों को बाहर निकाला व आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया है। प्रथम दृष्टया चार से पांच जनें चोटिल होने की जानकारी है तथा सभी के नाम पते सहित खबर कुछ ही देर में अपडेट की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज फिर हुआ क्षेत्र में सड़क हादसा।