






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2025। पूरे क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार ईजाफा हो रहा है, जिससे काल के अंधेरे में अनेक जीवन उजड़ रहें है। सोमवार को कोटासर दुसारणा सड़क मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे कोटासर निवासी 19 वर्षीय सुनील पुत्र मदनलाल मेघवाल अपने साथी के साथ दुसारणा गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक गाय सामने आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। दोनों युवक गिर गए और सुनील गंभीर घायल हो गया। जिसे परिजन पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।



