






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2025। क्षेत्र के पूनरासर व मोमासर में सेवारत स्काउट गाइड शिक्षकों ने क्षेत्र का बीकानेर में मान बढाया और मंडल स्तरीय पुरस्कार हासिल किए है। शांति भंडारी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में मंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर में आयोजित हुआ। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ को तीन व्यक्तिगत शांति भंडारी पुरस्कार प्राप्त हुए। बीकानेर मंडल में सर्वश्रेष्ठ स्काउट मास्टर अवार्ड से डॉक्टर विनोद चौधरी, पूनरासर को सम्मानित किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ गाइड अवार्ड श्रीमती संतोष शेखावत, मोमासर एवं श्रीमती बबली मीणा, पूनरासर को दिया गया। मंडल मुख्यालय एवं स्थानीय संघ पर स्काउट व गाइड के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले स्काउट मास्टर को इस अवार्ड- पत्र के साथ शांति भंडारी प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिए गए। मंडल मुख्यालय बीकानेर के कुल 52 स्थानीय संघ में सर्वश्रेष्ठ कार्यक्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलक्ष में श्रीडूंगरगढ़ के सचिव रामकृष्ण पन्नीवाल एवं प्रतिनिधि सदस्यों को प्रशंसा पत्र एवं शांति भंडारी अवार्ड के साथ 5000 का चैक पुरस्कार राशि सहित दिया गया। कार्यक्रम में जसवंतसिंह राजपुरोहित (COस्काउट) ने स्थानीय संघ श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनरासर के स्काउटिंग क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य होने का जिक्र करते हुए बताया कि एकमात्र पुनरासर स्कूल को दो अवार्ड प्राप्त किए है। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता दोचानीयां सहित स्टाफ ने दोनों पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।




