






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। रक्तदान कर किसी अनजान जरूरतमंद की जान बचाने वाले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रक्तदानी युवाओं ने मात्र 13 दिनों में तीसरा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ा दिया है। गांव बिग्गा में मंगलवार को गांव के दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता मदनलाल मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 242 यूनिट रक्तदान किया गया। ध्यान रहें इससे पूर्व गत 18 अगस्त को गांव ऊपनी में हुए रक्तदान शिविर में 251 यूनिट व 15 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ शहर में हुए रक्तदान शिविर में 158 यूनिट रक्तदान क्षेत्रवासियों ने किया था। तीनों शिविरों को देखें तो मात्र 13 दिनों में क्षेत्र के युवाओं ने कुल 651 यूनिट रक्तदान का बड़ा आंकड़ा पेश कर श्रीडूंगरगढ़ को पूरे जिले में सर्वाधिक रक्तदान वाली तहसील का खिताब कायम रखने में बड़ी भूमिका निभाई है।
बिग्गा में ये युवक रहे सक्रिय, इन्होंने बढ़ाया हौंसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के श्रीराम गेस्ट हाऊस में आयोजित रक्तदान शिविर के आयोजन में गांव के युवा खूब सक्रिय रहें। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल तावणियां, सरपंच जसवीर सारण सहित श्रीडूंगरगढ़ से पहुंचे विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बजरंग ओझा, लक्ष्मीनारायण सेवग ने युवाओं का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान उमाराम मेघवाल, शोभाराम सारण, देदाराम डूडी, रमेश जाखड़, संतोष ओझा, महेंद्र सिंह राजपूत, अशोक सेवग, राजूराम मेघवाल, थानमल मेघवाल, जगदीश मेघवाल, भगवानाराम सारण, प्रकाश भार्गव, गोपालराम गोदारा सहित अनेक युवाओं ने सेवाएं दी। सभी रक्तदाताओं को नेहरू युवा मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। रक्त संग्रहण दलों का भी आयोजक ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं रक्तसंग्रहण दल ने आयोजक का आभार जताया। मेघवाल परिवार के ज्ञानाराम मेघवाल व बल्लूराम मेघवाल ने सभी का आभार जताया। उद्घाटन समारोह की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर:- https://sridungargarhtimes.com/there-is-enthusiasm-among-the-youth-and-they-are-donating-blood-in-large-numbers/





