August 30, 2026
श्रीडूंगरगढ़ के विश्नोई को दोस्त ने रूपए लौटाने के बहाने बुलाया घायल कर पीबीएम पहुंचाया, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2021। दोस्त ने रूपए लौटाने के बहाने अपने दोस्त को बुला कर पीछे से गाड़ी की टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया और पीबीएम अस्पताल पहुंचा दिया। सेरूणा के गांव सांवतसर के निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश विश्नोई पुत्र बीरबलराम विश्नोई ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती है और पुलिस को अपने पर्चा बयान में बताया कि उसके और सावंतसर निवासी श्यामसुंदर विश्नोई के बीच रूपयों का लेन देन है। 14 मार्च की रात तीन बजे आरोपी उसे रूपए देना का झांसा देकर कुचोर अगुणी ले गया। जहां वह उतरा तो पीछे से उसने गाड़ी से टक्कर मारी व उस पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना में उसके रीढ़ की हड्डी व दोनों पैर टूट गये। वारदात में काम में ली गई कार भी घायल की खुद की बताई जा रही है। जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि पर्चा बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच एएसआई रामवतार को दी गई है।