May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2022। उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार कर लिया गया है और गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। राजस्थान के गृह मंत्री राजेन्द्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गौस मोहम्मद पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेके आया था तथा उसके तार पाकिस्तान, अरब देशों व नेपाल से पाए गए है। ये हत्यारा स्लीपर सेल की तरह कार्य कर रहा था। यादव ने भी हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की पैरवी की। राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर ने प्रेस कांफ्रेंस बुला कर कहा कि मामले की जांच एनआईए करेगी। लाठर ने मामले के बारे में पूरी जानकारी दी है। लाठर ने कहा कि एसएचओ व एएसआई को सस्पेंड किया गया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर पहुंची टीमें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार ने उदयपुर घटना को आतंकी घटना माना है। एनआईटी, एसआईटी, एफएसएल की जांच टीमें मौके पर पहुंच गई है।