May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2022। बाल दिवस पर आज क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की किलकारियां गूंज उठी है और सैंकड़ो विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया। स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं, गीत संगीत, फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन के आयोजन किए गए है। संस्थाप्रधानों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी देकर उनकी शिक्षाओं को अपनाने की प्रेरणा दी। आप भी क्षेत्र में आयोजित समारोहों की जानकारी पढें व देखें फोटो वीडियो।

संस्कार इनोवेटिव स्कूल में बच्चों ने उत्सव, गुसाईं ने दी बधाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी बच्चों के लिए पिज्जा, चाऊमीन, सेंडविच, पाव भाजी, पास्ता, भेलपूरी बनवाई गई व बच्चों को खिलाई गई। रंग बिरंगे परिधानों में सजे धजे बच्चों ने गीत संगीत पर जमकर धूम मचाई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे चाचा नेहरू बन सहित अनेक नेताओं सहित कई रूप धरे। संचालक मनोज गुसाईं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए चाचा नेहरू के विषय में जानकारियां दी।

जयपुर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने खूब खेले खेल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रस्सा कस्सी सहित अनेक खेल खेले व धूमधाम से बाल दिवस मनाया। संचालक कुंभाराम घिटांला ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में जानकारी देते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य चंद्र मुखी घिंटाला ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए गुड टच व बैड टच की जानकारी दी।

उदरासर के राजकीय विद्यालय में मनाया बाल दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदरासर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाते हुए बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने चाचा नेहरू के जीवन के प्रेरक प्रसंग बच्चों को सुनाए व उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। शिक्षिका सुषमा सेन ने बच्चों को चाचा नेहरू की शिक्षा पर चलने की बात कही। कक्षा 11 व 12 के छात्र छात्राओं ने नेहरू जी के बारे में कविताओं व उनके सिद्धांतों के बारे में बताया। इस दौरान अभिलाषा ,अनिल शर्मा, रामकेश मीणा, ओमप्रकाश प्रजापत , मोहरसिंह ,लेखराम , बाबूलाल, गणेश प्रकाश आदि मौजूद रहे।

गांव सातलेरा के राजकीय विद्यालय में मनाया बाल दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में राउमावि में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी की जन्मजयंती बाल दिवस को बाल सभा समारोह के रूप में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जैसलसर सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी रोशनी गोस्वामी व एसएमसी अध्यक्ष नंदलाल शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ममता गोदारा ने की। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए देशभक्ति गीत, भाषण, कविता आदि की प्रस्तुति दी। इन विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को चाचा नेहरू की शिक्षाओं का पालन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्कूल स्टॉफ पुष्पा, वन्दना, सुमन, अनुराधा, नुजल काजी, अमरचंद, सुरेश कुमार हर्षवाल, मुकेश शर्मा, किशन गोपाल और नौरतमल सारस्वत मौजूद रहें।

शिशु भारती शिक्षण संस्थान में मनाया बाल दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में स्थित शिशु भारती शिक्षण संस्थान में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्था प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र छात्राओं को नेहरू जी की जीवनी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व कार्यक्रम का संचालन चांदरतन घोटिया ने किया। विद्यालय के शिक्षक विनोद सारण, राधा जाखड़, डिंपल, शिवानी जैन, नेहा जांगिड़, अनिता आदि उपस्थित रहे।

महाराणा प्रताप स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने उल्लास के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वॉले प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक विजयराज सेवग व सहयोगी अध्यापकों द्वारा विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर लाल वर्मा और कक्षा दस की छात्राओं कीर्ति सोनी और मुस्कान माली ने किया।

विवेक निकेतन स्कूल में मनाया बाल दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में केक काटकर बच्चों ने चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। स्कूल में बाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों को अनेक प्रकार के खिल खिलाए गए। विद्यालय के निदेशक मघराज प्रजापत ने बाल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जागरूकता एवं आरटीआई जागरूकता संगठन ने अध्ययन सामग्री वितरित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज कस्बे के वार्ड 1 में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्बेडकर कालोनी में 200 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान समिति के प्रदेश सचिव ललितसिंह ओड, जिलामहामंत्री रामुनाथ जाखड़ ,शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, रामावतार शर्मा, कोजूराम रेगर, सुभाष जावा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधाकिशन नाई ने की तथा राजेश शर्मा, शाला प्रधानाचार्य सोहनलाल गोदारा, संतोष सोनी, उषा मानव, भागीरथप्रसाद बाना, ईश्वर नायक, गगनेद कौर सहित स्टॉफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में छात्राओं ने सुनाया चाचा नेहरू पर प्रेरक गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानवाधिकार व आरटीआई जागरूकता संगठन ने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवेक निकेतन स्कूल में मनाया बाल दिवस, काटा केक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराणा प्रताप में चाचा नेहरू को श्रद्धाजंलि देकर मनाया बाल दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिशु शिक्षण संस्थान में मनाया बाल दिवस।