August 29, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल भगवानाराम द्वारा रविवार को गश्त के दौरान एसबीआई बैंक की गली में एक युवक को पर्ची सट्टा करते हुए गिरफ्तार किया गया है। भगवानाराम ने बताया कि प्रताप बस्ती निवासी बृजमोहन नायक को पर्ची सट्टा करते हुए गिरफ्तार किया गया है एवं उससे पेन, पर्ची व 470 रुपए जब्त किए गए है। आरोपी के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज किया गया है व आरोपी को जमानत दी गई।