August 29, 2026
IMG_20210916_075454

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितम्बर 2021। क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने का काम खासा फलफूल रहा है इस बारे में पुलिस लगातार कार्यवाहियां तो कर रही है ओर लगातार धरपकड़ जारी है। तहसील के गांव मानकरासर में अवैध शराब बेचने की सूचना पर शेरूणा पुलिस ने दबिश दी। शेरूणा थाने के हेडकांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी लालूराम नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी से 40 पव्वे देशी शराब जब्त की गई है।