






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2024। आधी रात को कट्टे में अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में खड़े एक जने को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। शनिवार को एएसआई राजकुमार कांस्टेबल सहीराम, नानूराम, सुमन, जीप चालक अजयराज के साथ पुलिस दल रात करीब 11.30 बजे हाइवे पर गश्त के लिए रवाना हुए। गश्त के दौरान सूचना मिली की पूनरासर रोड पर एक जना अवैध शराब लिए खड़ा है। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो एक आरोपी अपने हाथ में लिया कट्टा वहीं छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने सेरूणा निवासी 25 वर्षीय नंदराम पुत्र चेतराम नाई को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से 41 पव्वे अवैध शराब के जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान करेंगे।



