May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। हाइवे पर देर रात हुई एक दुर्घटना के बाद शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे आशीष पेट्रोल पंप के निकट एक ओर दुर्घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर में कार्यरत एक पुलिस कर्मी की कार अचानक सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक स्कूटी से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। स्कूटी सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी महेंद्र कुमार भाटी घायल हुआ जिसे आशीष जाड़ीवाल ने तुरंत तुलसी सेवा केंद्र पहुंचाया। यहां महेंद्र के परिजन भी पहुंच गए। घायल के कंधे व हाथ मे फ्रेक्चर हुआ है और परिजन उन्हें बीकानेर के लिए लेकर रवाना हो गए। अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गयी है। बता देवें शहर में हाइवे किनारे स्थित सर्विस रोड पर अतिक्रमण व इन्हें हटाने की आवाज अनेक बार जागरूक नागरिकों ने उठायी है। मौके पर मौजूद नागरिकों ने सर्विस रोड पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं में इजाफा होने की बात कही।