






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2025। अभी तक 56 करोड़ से अधिक श्रृद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान कर इसे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बना दिया है। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में अभूतपूर्व व्यवस्थाओं के बीच आयोजित हुए इस महाकुंभ में जाने से अभी तक वंचित रहे क्षेत्रवासियों को सामूहिक यात्रा का एक और अवसर शनिवार को मिल रहा है। शनिवार को सुबह 9 बजे क्षेत्र के चौधरी ट्रेवल्स के संयोजन में पांच दिवसीय अयोध्या-प्रयागराज महाकुंभ की सामूहिक यात्रा रवाना होगी। इस 5 दिवसीय यात्रा में प्रयागराज में महाकुंभ स्नान, त्रिवेणी संगम व अयोध्या में रामलला के जन्मस्थली दर्शन की यात्रा शामिल रहेगी। ट्रैवल्स के संचालक रामप्रताप सहू ने बताया कि सीट की अग्रीम बुकिंग प्रारंभ हो गई है। कुंभ स्नान की चाहत रखने वाले श्रद्धालु 8000401435 या 9928045983 पर संपर्क कर सकते है। इस पाचं दिवसीय यात्रा में मात्र 4500 रुपए में आना-जाना, दोनो समय भोजन, दोनो समय चाय शामिल है। विदित रहें चौधरी ट्रैवल्स द्वारा क्षेत्र में अनेकों सफल धार्मिक यात्राएं लगातार करवाई जा रही है एवं महाकुंभ के लिए भी यह तीसरी सामूहिक यात्रा रवाना होगी।



