May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2020। विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है उन्हें आईटीआई में प्रवेश का एक मौका ओर मिल गया है। रमन आईटीआई कॉलेज के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि बढाई गई है और विद्यार्थी आज अपना आवेदन कर सकेंगे। क्षेत्र में 14 वर्ष की आयु के 8वीं या 10वीं पास विद्यार्थी इस रोजगारन्मुख शिक्षा के कोर्स आईटीआई में शुक्रवार तक प्रवेश ले सकेंगे। घिटांला ने बताया कि विद्यार्थी आज ई-मित्र जाकर अपना आवेदन भर सकते है। विदित रहे कि इस बार कोरोना के कारण सामान्य 11वी की कक्षाएं नही लग रहा है और इस कारण विद्यार्थी प्रवेश लेने में भी हिचकिचा रहे हैं। ऐसे में आईटीआई में प्रवेश के लिए उत्साह देखा जा रहा है, क्योकि आईटीआई की कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो गयी है। साथ ही सरकार द्वारा भी आईटीआई पास को 12वी पास के समकक्ष की मान्यता दे दी गयी है। विद्यार्थी आईटीआई कर सीधे कालेज में भी प्रवेश ले सकेंगे।