







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2026। सोमवार को क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत के बाद मंगलवार शाम को कालू रोड पर एक कार व एक पिकअप आमने सामने भिड़ गए है। गुसाईंसर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर करीब दो किलोमीटर पर हुई इस दुर्घटना में मौके से प्राप्त सूचना के अनुसार हादसे में एक अर्टिका सवार चालक की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हुए है। राहगीरों ने घायलों की मदद की और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी व आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस लेकर खिदमतगार मौके पर पहुंचे व घायलों को लेकर आ रहें है। ये खबर अपडेट की जा रही है, आप इसे दुबारा खोल कर भी पढें..



