






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। कस्बे के निजी कोचिंग संस्थान के बाहर दो छात्रों में हुई मारपीट में एक छात्र की आंख पर गंभीर चोट आई है। बालक का एक पखवाड़े से इलाज चल रहा है परंतु अभी तक उसकी चोट में राहत नहीं मिल पाई है। बिग्गा बास निवासी एक पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा नाबालिग पुत्र 31 दिसम्बर को सुबह 9.15 बजे क्लास से बाहर आया तो मोमासर बास निवासी एक किशोर ने उसके साथ मारपीट की। पिता ने आरोप लगाया कि किशोर ने जान से मारने की नियत से हमला किया और राह चलते लोगो ने बीचबचाव कर मेरे पुत्र को छुड़वाया। हमले में मेरे पुत्र की आंख पर गहरी चोट आई व तब से लगातार उसका इलाज चल रहा है परंतु चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। पिता ने आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए उसे दंडित करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह के सुपुर्द कर दी गयी है।



