






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। रास्ता रोक कर गालियां देने व मारपीट करते हुए रूपए छीन लेने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। राकेश पुत्र भुराराम जाट निवासी सोनियासर गोदारन ने जरिए इस्तगासे मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 19 दिसम्बर को शाम 6 बजे अपना खेत को संभालकर मोटरसाइकिल से अपने काश्त किए खेत की ओर जा रहा था। पीछे से इसी गांव के राजूराम व रामनिवास पुत्र रामकरण जाट ने बोलेरो में आए और मोटरसाइकिल के आगे कैम्पर देकर रूकवाया। आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए मारपीट की और कैम्पर में डाल लिया। उसकी शर्ट की जेब से 2 हजार रूपए निकाल लिए तभी उस समय रास्ते पर आते हुए ओमप्रकाश व मोहनराम ने रोला किया तो आरोपी उसे कैम्पर से नीचे डाल कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी गई है।



