May 20, 2026
ggj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज एक युवक को उसके परेशान परिजन तलाश रहें है और एक युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है।
अपनो को युवक की तलाश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर किलचु से शनिवार दोपहर को अपने ननिहाल श्रीडूंगरगढ़ आडसर बास आने के लिए निकल 18 वर्षीय युवक गणेश पुरोहित रास्ते से लापता हो गया है। युवक शाम तक श्रीडूंगरगढ़ नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश प्रारंभ की और युवक का फोन बंद आ रहा है। रात भर सभी रिश्तेदारों व परिचितों के यहां ढूंढा गया परन्तु युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पिता रेवन्तलाल पुरोहित सहित सभी परिजन उसे तलाश कर रहें है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है तथा परिवार ने क्षेत्र वासियों से मदद की गुहार लगाई है। किसी नागरिक को युवक गणेश नजर आए तो वे तुरंत 8696091771 या 7487010482 पर सम्पर्क कर सूचना अवश्य देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर किलचु के 18 वर्षीय युवक गणेश को परिजन कर रहें है तलाश।

अपनो की तलाश में युवक…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में शनिवार शाम से एक युवक गुमसुम बैठा है और अपना नाम, पता, शहर, नम्बर कुछ नहीं बता पा रहा है। ऐसे में किसी अनहोनी के डर से गांव के युवक लालचंद, रामचंद्र, हरुराम, हेतराम, सहीराम ने रात भर इसकी रखवाली की व खाना खिलाया। युवक पुलिस को सूचना दे रहें है तथा इन युवाओं ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई इस युवक को पहचानता है तो वे रिड़ी गांव के जागरूक युवा पुरनाथ सिद्ध के नम्बर 90013 30529 पर फोन कर सूचना दे सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में मिला युवक, इसके परिजनों की तलाश कर रहें है गांव के युवा।