May 20, 2026
HB-Headline

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2022। क्षेत्र के गांव देराजसर में शुक्रवार को किसानों की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 80 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कृषक नेतादास स्वामी के खेत पर प्याज की फसल में नैनो डीएपी का प्रदर्शन करते हुए इफको उपक्षेत्र प्रबंधक विजयसिंह लांबा ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लाम्बा ने किसानों को इसे भविष्य का खाद बताते हुए जमीन, जल, वायुमंडल के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान रविन्द्र डांगा ने इफको के जल विलय उर्वरकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इफको के एमसी विजयपाल राठौड़, निकित कुमार ने किसानों को रसायनों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित किसानों ने अपनी शंकाओं के जवाब भी जाने।