May 20, 2026
HB-Headline

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सालासर में एक श्रमिक की कार्य करते हुए अचानक मौत हो गई जिससे अन्य मजदूर सकपका गए। हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि बीदासर के रामदेवरा ढाणी निवासी 45 वर्षीय छोटूराम मेघवाल गांव सालासर में भवन निर्माण कार्य पर मजदूरी करने आया था। आज दोपहर वह पत्थर उठा कर लाया व अचानक दीवार का सहारा लेकर बैठा। काफी देर नहीं उठा तो साथी श्रमिकों ने उसे संभाला तो वह एक ओर लुढ़क गया व बेहोशी की हालत में नजर आया। गणेशराम व अन्य श्रमिक उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है व परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा आगे की कार्रवाई की जाएगी।