May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-09 at 21.24.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2025। अभी अभी बड़ी खबर क्षेत्र के गांव तोलियासर से आ रही है जहां एक युवक चाय-नाश्ते के खोखे पर अफीम बेचते पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई मोहनलाल की अगुवाई में पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाही की है एवं एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस दल मौजूद है एवं कार्रवाही जारी है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि पकड़ी गई अफीम की मात्रा लगभग आधा किलो होने का कयास लगाया जा रहा है एवं मौके पर तुलवाई एवं अन्य प्रक्रियांए हो रही है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। विदित रहे कि एसआई मोहनलाल द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पदस्थापित होने के बाद नशे के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाहियां की जा रही है। कुछ दिन पूर्व बड़ी मात्रा में ड़ोडा पोस्त के साथ गोदाम भी पकड़ा था।