






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2022। देश भर में अग्निपथ योजना का पूरजोर विरोध किया जा रहा है और आज श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय के सामने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में स्थानीय कांग्रेस ने अग्निपथ का विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन किया गया जिसमें श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस प्रभारी कल्याण सिंह शेखावत ने केन्द्र सरकार की दमनकारियों नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान जनता से किया। स्थानीय कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा ने सरकार की अग्निपथ योजना व केंद सरकार के तानाशाही रवैये को कोसा। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, गोरधन खिलेरी, ओमप्रकाश गुरावा, रतन राहगीर ने योजना के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए सभा को संबोधित किया।
शांतिपूर्ण सत्याग्रह में ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मुलाराम थोरी, सोहनलाल नेण, रामेश्वर गोदारा, रामचंद्र चोटिया, लक्ष्मण जाखड़, हेतराम जाखड़, माननाथ सिद्ध, डालूराम मेघवाल, राधेश्याम सिद्ध, अमराराम गांधी, सुनील मेघवाल, ओमप्रकाश बाना, सरजीत जाखड़, किशन गोदारा, भंवरलाल गरुवा, सहीराम नायक, प्रभुराम मेघवाल, बीरबलराम गोदारा, मेघाराम चोटिया, नारायण मेघवाल, हरुराम गोदारा, नोरंग चाहर, मलूराम बिश्नोई, केशराराम जाखड़, मनोज पारख, संजय करनानी, सत्यनारायण चौधरी, यूसुफ चुनगर, दाऊद काजी, संदीप मारू, इल्यास बिसायती, नानूराम कुचेरिया, प्रह्लाद सुनार, रमेश प्रजापत, श्यामसुंदर दर्जी, कादर सब्जीफरोश, राजू माली, कन्हैयालाल सोमानी, अशोक भार्गव, राजेश मण्डा, कालूराम बाना, हीरालाल जाट, गणेशराम सारण, नेमाराम सारण, प्रभुराम चोटिया, शेराराम चोटिया, अयूब खान, संदीप धनखड़ उपस्थित रहे।






