






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2024। बुधवार को गांव दुलचासर में पशु चिकित्सा शिविर व पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग व राजूवास के संयुक्त तत्वाधान में गांव की श्रीगोपाल गौशाला के प्रांगण में शिविर आयोजित हुआ। गोष्ठी में पशुपालकों को विभिन्न जानकारियों दी गई और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एस. पी. जोशी ने गौशाला संरक्षण, संवर्धन व प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. उत्तम भाटी द्वारा पशुओं में विभिन्न टीकाकरण के बारे में पूरी जानकारी दी गयी l शिविर में राजूवास के टीम प्रभारी डॉ. एस. के. झिरवाल (सर्जरी) द्वारा गाय में होने वाले चटकन, योक गाल, ऊंट के सेडल गाल, घोड़ी में लेमनेश सहित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया l डॉ. जे. पी. कच्छावा (मेडिसिन विभाग) द्वारा कमजोर जर्मन शेफर्ड श्वान, असिड़ोसिस, मैस्टाइटिस जैसे रोगों से ग्रसित पशुओं का उपचार किया l डॉ. अशोक खिचड़ (पशु प्रजनन विभाग) द्वारा बाँझपन से ग्रसित पशुओं का उपचार कर गर्भ परिक्षण किया गया l वहीं डॉ. पी. के. पिलानिया (पशु परजीवी विभाग) द्वारा त्वचा सम्बन्धी रोगों से ग्रसित ऊँटों के सेम्पल लिये गये व उपचार भी किया गयाl शिविर में राजूवास की क्लिनिकल टीम के सभी छात्र सहयोगी के रूप में सक्रिय रहें। पशुपालन विभाग के कार्मिक ममता कुमारी, कानाराम यादव, ओमप्रकाश डेलू ने भी दलों का सहयोग किया l सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, छगनलाल मूंधड़ा, भंवरलाल मूंधड़ा, पूरखचंद मूंधड़ा, मुरली मूंधड़ा, राजू मूंधड़ा ने पशुपालन विभाग व राजूवास की पूरी टीम का स्वागत किया। राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. सुभाष घारू ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताया।







