May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2021। गांव समंदसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, समाजसेवी रतनलाल दफ्तरी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, गणेश प्रसाद कन्दोई ने गांव के लिए अतिथि गृह का निर्माण करवा कर उसका लोकार्पण करने के लिए मोहनलाल सिंघी की मुक्त कंठो से प्रशंसा की। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. बी.डी. कल्ला ने हर गांव के नागरिकों को इससे प्ररेणा लेने व अपने गांव की उन्नति के बारे में विचार करने की बात कही। कल्ला ने कहा कि विद्या और धन का सदुपयोग ही सत्य का मार्ग है। उन्होंने कहा कि सिंघी मातृभक्त पितृभक्त और गुरू भक्त है और ऐसे सज्जन ही कामयाब व्यक्तित्व का धनी होता है। कल्ला ने कहा कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है और सिंघी को अपनी जन्मभूमि का स्मरण कटक में भी सदैव रहा। कटक रहते हुए उन्होंने अपनी धरा पर ऐसा काम किया है कि गांव में सदैव उनकी यादगार रहेगी। ये सभी के लिए अनुकरणीय है और हर साधन सम्पन्न के लिए विचारणीय भी है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील का पहला अतिथि गृह का निर्माण करवा कर सिंघी ने अपने गांव के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा कर सदा के लिए अपने परिवार का नाम गांव में अमर कर दिया है। गोदारा ने कहा कि हर गांव में ऐसे व्यक्तित्व हो जाएं तो गांव भी साधन संपन्न हो जाएंगे। गणेश प्रसाद कन्दोई ने कहा कि सिंघी का अपने जन्म स्थान से सदैव लगाव रहा है और उस लगाव को इन्होंने जनहितार्थ भवन निर्माण कर साक्षात कर दिया है। समाजसेवी विजयसिंह पारख ने अपने संदेश में मोहनलाल सिंघी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा संकल्प से अपना नाम भामाशाहों के स्वर्णिम इतिहास में अंकित करवाने की बात कही। समारोह में उपस्थित संजय आंचलिया, बजरंग सोमाणी, शिव स्वामी, पूनम सोमाणी, मदन राठी, बजरंग मूंधड़ा, चेतन स्वामी, रामजी ठेकेदार, ललित दफ्तरी, मदन मोहन राठी, सुरेश कुमार कम्माणी, सत्यनारायण स्वामी, माणिकचंद पुगलिया, शुभकरण सिंघी, राजकुमार सिंघी, हनुमानमल सिंघी, प्रकाश चंद सिंघी, नरेश कुमार खटोड़ सहित सभी प्रबुद्ध जनों ने सिंघी की प्रंशसा करते हुए गांव में अतिथि गृह निर्माण कार्य को सराहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर उपस्थित सभी ने अतिथि गृह निर्माता मोहनलाल सिंघी की मुक्त कंठो से प्रशंसा की।