






भारती निकेतन प्ले स्कूल में नन्हें मुन्नों ने सजाई रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन प्ले स्कूल, कालूबास में शुक्रवार को शिक्षिकाओं के साथ मिलकर नन्हें मुन्नों ने रंगोलियां सजाई। उत्साह के साथ बच्चों ने रंगो के बारे में जाना व रंगोली बनाना सीखा। इस दौरान बच्चों को दीपोत्सव की जानकारी देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी में रंगोली व दीपक सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरूस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी में शुक्रवार को रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी ओझा, रक्षा जांगिड़ व हर्षिता नाई संयुक्त रूप से प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर प्रियांशी राजोतिया रही तथा तृतीय स्थान गुनगुन ओझा, सारा और सोफिया ने प्राप्त किया। वहीं दीपक सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें प्रथम स्थान पर राखी बर्मन, विनीत सोनी, वंशिका जांगिड़, साक्षी प्रजापत, मानवी सोलंकी, धीरज सोनी, कन्हैयालाल मोची रहें। द्वितीय स्थान पर प्राची शर्मा, पलक जांगिड़, मधु सोनी, भारती, आशुराह, भावेश गिरी, रोहित डाबी विद्यार्थी रहें। वहीं तृतीय स्थान पर दिव्यांशी, आलिया, साक्षी सुथार, दीपेश, चंचल विद्यार्थी रहे। विद्यालय सचिव दुर्गाप्रसाद पालीवाल ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

राजकीय महाविद्यालय में रंगोली व दीपक सजाओ प्रतियोगिता, छात्र छात्राएं हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय मोमासर में शुक्रवार को रंगोली व दीपक सजाओ प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष सरस्वती ग्रुप की संजना, नैना, ममता, धन्नी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दुर्गा ग्रुप व विनायक ग्रुप के कृष्ण प्रजापति, माया शर्मा, सीता बेरा, नेतराम गोदारा, हरिओम प्रजापत, श्रवण, जगदीश व राजेंद्र ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लक्ष्मी ग्रुप की पलक, श्रृंखला, जयश्री व छोटू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीप सजाओ प्रतियोगिता में कृष्णा प्रजापति, माया रानी, सीता बैरवा व नेतराम प्रथम स्थान पर रहें, वहीं हरिओम, श्रवण व जगदीश दूसरे स्थान पर रहें। तीसरे स्थान पर पलक भाटी व जयश्री का ग्रुप रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आचार्य पवन कुमार ने की तथा निर्णायक की भूमिका डॉ तृप्ति, रिनी शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महावीरनाथ, नोडल अधिकारी अमित तंवर ने पर्यावरण प्रदूषण के बारे में चर्चा की वहीं ईश्वर ने अनुशासन बनाए रखने में सक्रिय रहें।






