May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और इस खुशी का कारण है करौली में आयोजित राज्य स्तरीय सबजूनियर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता। इस प्रतियोगिता में राज्य भर की टीमो ने भाग लिया था और बालक वर्ग में बीकानेर की टीम स्टेट चैम्पियन बनी है। टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विमल भाटी और जिला सचिव रोशन छिंपा ने बताया कि बीकानेर की टीम ने फाइनल में चुरू को और इससे पहले सेमीफाइनल में मेजबान करौली को हरा कर पूरे प्रदेश में जिले का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 15 अगस्त से 25 अगस्त को चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रदेश विजेता टीम के कोच मोहन पूनियां रहे और टीम में अधिकांश खिलाड़ी श्रीडूंगरगढ़ के ही थे। विजेता टीम बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी जहां सुबह 9 बजे टीम का घूमचक्कर पर स्वागत किया जाएगा और घूमचक्कर से गांधी पार्क तक विजयी जुलूस निकाला जाएगा।