






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2021। क्षेत्र में दिन में धूप के बावजूद लगातार सर्दी परेशान कर रही है। शीतलहर का प्रकोप है और मौसम विभाग ने येलो अर्लट जारी किया है। हालांकि धूप निकलने से आमजन में राहत जरूर है लेकिन तापमान में कोई खासी बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग द्वारा यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही तेज हवाओं के चलने, मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बूंदाबादी व प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू सहित नागौर व जोधपुर, जैसलमेर जिलों में भी आने वाले दो-तीन दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी से लेकर कहीं-कहीं ओलावृष्टि तक का अलर्ट जारी किया गया है।





