May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। एक टेम्पू चालक ने टेम्पू मालिक से टेम्पू खरीदा। उसने टेम्पू की पूरी कीमत अदा कर दी व किश्तें भर देने के बावजूद टेम्पू मालिक कागजात देने से पलट गया तो पीड़ित ने थाने पहुंच कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। आड़सर बास निवासी लालचंद पुत्र चांदरतन भार्गव ने बिग्गा बास निवासी समीर खान पुत्र अकबर खां कायमखानी पर 420 के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस केा बताया कि उसने आरोपी से 1 टेम्पू खरीदा और इकरारनामा की राशि आरोपी को दे दी। उसके बाद मासिक किश्तें भी अदा कर दी। आरोपी से कागजात मांगने पर पहले उसने टालमटोल की व टेम्पू के कागजात नही दिए। टेम्पू परिवादी के पास है परंतु टेम्पू के पूर्व मालिक ने कागजात देने से मना करते हुए टेम्पू ले जाने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दे दी गई है।