






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कोहरे के साथ शीतलहर का कहर बरस रहा है। नागरिक गर्म कपड़ों व गर्म खाने के साथ तेज सर्दी से जूझ रहे है। ठंड से नागरिकों के जन-जीवन में व्यापक परिवर्तन आ गया है। ऐसी कड़ाके की ठंड और पौष माह में घरों में, गोठ के रूप में दाल के बड़ों के आयोजन प्राय: देखने को मिलते है। आज मुख्य बाजार में द्वारकाधीश चौक पर आस पास के व्यापारियों ने पौष बड़ा का आयोजन किया है। मीठे गुलगुले व दाल के गर्म बड़े भगवान को भोग लगाने के बाद सभी को प्रसाद खिलाया जा रहा है। व्यापारियों ने बताया कि यहां दिनभर पौष बड़ा के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गुजरने वाले सभी राहगीरों और व्यापारियों को मान मनुहार के साथ पौष बड़ा खिलाया जा रहा है। व्यापारी सार्वजनिक पौष बड़ा के आयोजन में स्वयं सेवाएं दे रहें है।





