May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2022। कस्बे के युवा आईदान पारीक को श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के अन्तरन्यात विवाह प्रकोष्ठ में श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवाड़ी ने पारीक को यह जिम्मेदारी देते हुए ब्राह्मण समाज मे गैरजातीय विवाह के प्रचलन को रोकने एंव योग्यता अनुसार उपयुक्त वर/वधु की तलाश अन्तरन्यात ही करवाने के लिए सक्रिय रहने को कहा गया है।