






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पहली बार विहिप ओर बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज शाम 7 बजे कस्बे के बिग्गाबास स्थित पेड़ीवाल भवन में होने वाले इस प्रबुद्धजन सम्मेलन ओर त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम की तैयारियों को कार्यकर्ताओ ने अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के संतों की मौजूदगी भी रहेगी और मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री ईश्वरराम युवाओं को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के हिंदुत्ववादी युवाओं में उत्साह है और संगठनों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले चयनित युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। आयोजन की तैयारी में देर रात तक युवाओं की टोली लगी रही और सोमवार सुबह से ही आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे हैं युवा




