May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2024। साइड में खड़ी बाइक को टक्कर मार कर एक पिकअप चालक ने सवार को घायल कर दिया। गांव दुसारणा पीपासरिया निवासी रामचंद्र पुत्र वीरूराम जाट ने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर को उसका 30 वर्षीय पुत्र कोजाराम गांव हेमेरा से सेरूणा आ रहा था। सेरूणा से करीब 5-6 किलोमीटर पहले बरसात आने की वजह से कोजाराम बाइक रोककर सड़क के साईड में खड़ा हो गया। तभी सेरूणा की तरफ से तेज गति व लापरवाही से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल युवक का पीबीएम में ईलाज चल रहा है वह आईसीयू में भर्ती है। पिता ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच एएसआई चैनदान को दी है।