






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2024। गुरूवार की आस पास की कुछ खास खबरें पढें एकसाथ एक नजर में
कीटनाशक के असर से गवांई जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाना क्षेत्र के गांव शेखसर में रहने वाले बाबूलाल पुत्र देवीलाल नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 10 सितंबर को उसके पिता देवीलाल नायक की खेत में स्प्रे करने के दौरान तबियत बिगड़ गई। और कीटनाशक के प्रभाव से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी धर्मवीर को सौंप दी है।
स्प्रे से बिगड़ी तबियत पीबीएम में भी नहीं संभली, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में बींझरवाली निवासी कालूराम पुत्र किशनाराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 10 सितंबर को उसका भाई सुलतानाराम अपने खेत में स्प्रे कर रहा था। कीटनाशक के प्रभाव से उसकी तबियत बिगड़ गई तो परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए। जहां ईलाज के दौरान बुधवार को सुलतानाराम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर, जांच एएसआई अमराराम को दी है।
सुने कमरे में मिला शव, पुलिस ने शव किया परिजनों के सुपुर्द।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में कानासर बाईपास के पास स्थित बड़ी ढाणी क्षेत्र में बने एक सुने मकान में बुधवार सुबह एक अज्ञात शव मिला। पुलिस द्वारा शिनाख्ती के बाद जानकारी मिली शव 38 वर्षीय श्यामसुदंर स्वामी पुत्र पोकरदास स्वामी निवासी गंगाईनाथ जी मंदिर के पास रामपुरा बस्ती, लालगढ़ का है। मामले में भगवानाराम पुत्र धन्नाराम प्रजापत ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी व पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल सपंतसिंह करेंगे।
10 साल साधु के वेश में रहा, लगाई फांसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में हांसी, हिसार निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश अरोड़ा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई गुलशन अरोड़ा गत करीब 10 वर्षों से साधु बनकर हरिद्वार में रहता था। वह नशे का आदि था और 10 सितंबर को गंगानगर चौराहे के पास फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल किशनसिंह को सौंप दी गई है।



