May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2025। हाइवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने निराश्रित गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधी। एएसआई सुरंश कुमार गुर्जर की अगुवाई में टीम ने खाखी धोरे के पास करीब दो दर्जन गौवंश को रेडियम पट्टियां पहनाई। गुर्जर ने बताया कि गौवंश की सुरक्षा व हाइवे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रयास किया गया है, जिसमें हैड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल अनिल मील सहित कुछ ग्रामीण युवा सक्रिय रहें और अपनी श्रम सेवाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोटी व गुड़ खिलाकर गौवंश के गले में बांधी रेडियम पट्टियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब दो दर्जन से अधिक गौवंश के गले में बांधी रेडियम पट्टियां।