






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की लापरवाही आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। आबादी क्षेत्र में बिना किसी व्यवस्था के पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। आज सुबह हुई मूसलाधार बरसात अब थम गई है और यदि आप बाजार की ओर निकल रहें है तो फूंक फूंक कर कदम रखें। खुली पड़ी चौड़ी नालिया या खुदे पड़े गढ्ढो से अपनी सुरक्षा स्वयं करें। तुलसी होम्योपैथी के पास चौराहे पर रास्ते में गहरा खुला गढ्ढा पड़ा है। महामाया मिष्ठान भंडार के पास भी सड़क पर एक बड़ा गढ्ढा बीच सड़क खुला पड़ा है। पूरे कस्बे में खोदे जा रहें गढ्डों की कवरिंग का भी पूरा खर्च भले ही सरकारी खाते से उठाया जा रहा है परन्तु एक भी गढ्ढे को कवर करके कार्य नहीं किया जा रहा है। आज बरसात के इस मौसम में पालिका प्रशासन ही नागरिकों की जान से खिलवाड़ धल्लड़े से कर सकता है। बरसात ने गली के बीच के गड्ढे को ढक दिया है और सुबह से अब तक चार से पांच जने इस गढ्ढे में गिरकर निकले है। तुलसी होम्योपैथी सेंटर के पास बने गढ्ढे में एक गाड़ी बुरी तरह से इसमे फंस गई जिसे एक पिकअप की मदद से निकाला गया। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक व हनुमान माली ने बल्लियां लगाकर रास्ते को बंद किया है जिससे किसी दुर्घटना से बचा जा सकें। महामाया के सामने भी गढ्ढे में एक गाड़ी फंसी जिसे काफी मशक्कत से निकाला गया। वहीं आडसर बास में शिवधोरा के पास से सरदाशहर रोड से मिलने वाली सड़क धंस गयी है और इसके निर्माण को लेकर वार्डवासी सवाल खड़े कर रहें है। गौरव पथ पर चिड़पडनाथ बगीची के पास भी एक पुरानी दीवार ढह जाने से भी हादसा होते होते बच गया है। बता देवे बाजार में चौड़ी चौड़ी खुली नालियां बड़ी संख्या में है जिनसे बचने की सलाह भी भले नागरिक दे रहें है।








