May 21, 2026
शहर से गांव तक गलियां हुई तर बतर, घरों में घुसा पानी, देखें पूरे अंचल से फोटो सहित खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2022। शनिवार शाम से छाए बादल रविवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जमकर बरसे है। कस्बे सहित पूरे अंचल में बादलों ने प्री मानसून की बरसात जमकर की है। कस्बे की गलियां लबालब हो गयी है और नागरिक घरों में पानी जाने से बुरी तरह से परेशान हो रहें है। मुख्य बाजार, घास मंडी रोड, सिंधी कटला में गलियों में नहर सी चल पड़ी है वहीं आडसर बास में श्याम जी मन्दिर के पास, ब्राइट फ्यूचर स्कूल से पहले, बिग्गा बास के वार्ड 25 में, पोस्ट ऑफिस गली, सरकारी अस्पताल गली, जोशी हॉस्पिटल गली में, मालू भवन की गली में, मोमासर बास में पानी के तालाब से बन गए है। गांव समंदसर व मनकरासर, उदरासर, लोढेरा में 10 से 12 अंगुल बरसात हुई है। गांव की गलियों में पानी भर गया है और खेतों में किसान प्रसन्न हो गए है। बिंझासर में जमकर बरसात हुई है और गांव बाडेला, सोनियासर, कोटासर, दुसारना, गोदारन में 3 से 4 अंगुल बरसात की सूचना है। कितासर भाटियान, बिग्गा में जमकर बरसात हुई है और गांवों में माहौल खुशनुमा हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में घरों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में जमकर बरसे बादल। (फोटो- खियाराम गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समन्दसर की उतरादि रोही में हुई मूसलाधार बारिश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मणकरासर में झूम के बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में मालू भवन की गली में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभी भी आसमान में छाए है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 28 के सभी खाली पड़े बाड़े पानी से लबालब हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मणकरासर की गलियां भर गई है पानी से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में मदर इंडिया स्कूल के पास भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार का हाल बेहाल हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 25 में घरों से पानी निकालने में जुटे बच्चे बड़े सभी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में ब्राइट फ्यूचर स्कूल के पास भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समन्दसर की उतरादि रोही में हुई मूसलाधार बारिश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास के निचले स्थान बने छोटे तालाब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी मे हुई जोरदार बरसात। (फोटो- भागीरथ चौधरी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोस्ट ऑफिस वाली गली में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम मन्दिर के आगे गलियां हुई ब्लॉक, बने पानी के तालाब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास दुकानों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कटले में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिंझासर की गलियों में भरा पानी।(फोटो- राकेश)