May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-10 at 21.06.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2025। दिलों में राष्ट्रप्रेम, कंधों पर दंड एवं कदम से कदम मिला कर पथ संचलन में हिस्सा लेते स्वंयसेवक, रास्ते में पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयकारे। इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रतिदिन हर और यही देखने को मिल रहा है। मौका है राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल एवं बस्ती अनुसार विजयदशमी उत्सव एवं संचलन आयोजन का। इन संचलनों में क्षेत्र के स्वयंसेवक उत्साह के साथ हिस्सा बन रहे है एवं शुक्रवार को गांव गुंसाईसर बड़ा, गांव उदरासर, गांव धनेरू एवं कस्बे के मोमासर बास में पथ संचलन आयोजित किए गए। चारों आयोजनों में बड़ी संख्या में स्वंयसेवकों की उपस्थिती रही एवं कार्यक्रमों की शुरूआत शस्त्र पूजन से किया गया। मोमासर बास में बीकानेर विभाग संघचालक टेकचंद बरडिया, धनेरू में जोधपुर प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शंभूसिंह, उदरासर में मोमासर सह खंड काय्रवाह दौलतराम एवं गुंसाईसर बडा में बीकानेर विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार ने बौद्धिककर्ता के रूप में संघ के क्रमिक विकास, उपहास, संघर्ष एवं स्वीकार्यता, सेवा कार्यों, विचार परिवारों के संगठनों की विकास यात्रा आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी।  गांव धनेरू में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप् में प्रेमदास स्वामी उपस्थित रहे एवं चारों जगहों पर समाज के लोगों ने भारत माता के जयकारों एवं पुष्पवर्षा से संचलन का स्वागत किया। इसी क्रम में शनिवार को  गांव सुरजनसर, नौसरिया-मिंगसरिया एवं श्रीडूंगरगढ़ शहर के बिग्गाबास में पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में पथ संचलन में शामिल हुए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा में बुर्जुगों ने भी अनुठे तरीके से पुष्पवर्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास के स्वंयसेवकों द्वारा निकाला गया पथ संचलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में शस्त्र पूजन के दौरान बौद्धिक सुनते स्वंयसेवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा में बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वंयसेवक।