






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में शुक्रवार को दांपत्य जीवन का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पांरम्परिक परिधान एवं ज्वैलरी पहन कर व्रत किए एवं कहानी सुनी। चांद देखने के बाद पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत खोला। घरों में विशेष पकवान बनाए गए एवं पतियों द्वारा भी अपनी पत्नियों को उपहार दिए गए। देखें क्षेत्र के हर घर में हुए आयोजनों में से खास फोटो।
















