May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2021। क्षेत्र में 26 सितंबर को रीट की परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न समाज अपने समाजों के लिए आगे बढ़ कर व्यवस्था करने में जुट गए है जिससे मेहमानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। अब स्वामी, सुथार, सैन व सिंधी समाज के जिम्मेदार आगे बढ़ कर अपने समाजों के अभ्यर्थियों के लिए रहने खाने की व्यवस्था करने की तैयारियां कर रहें है।

स्वामी व सुथार समाज के लिए विश्वकर्मा मंदिर भवन खोला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर स्थित घुमचक्कर के पास ही स्टेशन रोड पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर व भवन स्वामी व सुथार समाज के अभ्यर्थियों के लिए खोल दिया गया है। यहां रहने व खाने की व्यवस्था के साथ ही सभी सेंटरों से इसकी नजदीकी का फायदा प्रतिभागियों को मिल सकेगा। सुथार समाज के अभ्यर्थी भाजपा नेता रामगोपाल सुथार से 94144 02479 नम्बर पर संपर्क कर सकते है वहीं स्वामी समाज के सभी अभ्यर्थी सत्यनारायण स्वामी से 96608 15051 नम्बरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।

सैनजी मंदिर भवन वाहन सुविधा के साथ उपलब्ध होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में नागरिक विकास परिषद भवन के पास ही स्थित श्रीसैनजी मंदिर सैन समाज के अभ्यर्थियों के लिए रहने व खाने सहित वाहन की सुविधा के साथ उपलब्ध होगा। इसके लिए अभ्यर्थी समाज के सैन समाज अध्यक्ष ओम प्रकाश फुलभाटी से
75683-09363, कांग्रेस नेता विमल भाटी से 9929945800,
मनोज पंवार सैन 75683 09255, हरि प्रसाद सैन 63770-62980, विष्णु नाई 78770-46765 से सम्पर्क कर अपना स्थान सुरक्षित करवा सकते है।

सिन्धी समाज ने समाज की संत कंवरराम धर्मशाला में की व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज के सभी रीट परीक्षार्थियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ में सिंधी कॉलोनी में सिंधी मंदिर के पास संत कंवरराम धर्मशाला में 25 व 26 सितंबर को ठहरने व भोजन कि व्यवस्था की जा रही है। यहां अपना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ लेकर आने या अपने प्रवेश-पत्र व आधारकार्ड की फ़ोटो 24 सितंबर शाम तक नीचे दिए गए नम्बरों पर देकर स्थान सुरक्षित करवाया जा सकता है। अध्यक्ष मुरलीधर संगवानी
9680383900, मंत्री अशोक कुमार वासवानी 9414429178, 9649561148, व्यवस्थापक नदंलाल दातवानी 9461904009 से संपर्क कर सकते है।