May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ से कोडमदेसर भैरव के दर्शन के लिए कस्बे से संघ 13 सितंबर को रवाना होगा। संघ के मनीष स्वामी ने बताया कि सोमवार शाम संघ सदस्यों की बैठक में यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई। स्वामी ने कहा कि कोई भी श्रद्धालु कोडमदेसर भैरव दर्शन जाने चाहे तो वह संघ में शामिल होने के लिए अपना नाम पंजीकरण करवा सकता है। पंजीकरण के लिए 9784877718 तथा 8690487718 पर संपर्क कर सकते है। इस दौरान बैठक में आनंद सैन, कैलाश गहलोत, प्रकाश सारस्वत, राजेश सोनी, मनीष सैन, हंसराज डेलू, महेंद्र, डूंगरसिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।