May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2024। क्षेत्र में चोर उच्चकों के साथ उठाईगिरे लगातार सक्रिय है। राखी का पर्व अपने पीहर में मनाने के लिए जा रही एक महिला के बैग से बस में चोरों ने गहने चोरी कर लिए है। गुसांईसर निम्बड़िया निवासी 26 वर्षीय सुनीता पत्नी शंकरलाल जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर गहने चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को वह अपने पीहर ठुकरियासर जाने के लिए सरदारशहर की रोडवेज बस में श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुई। इस बीच किसी ने उसके बैग से सोने के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम के सुपुर्द कर दी गई है।