May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2022। एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ बाजार से गायब हो गई और उसके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से ढूंढने की अपील की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया भगवानसिंह निवासी सत्तासर ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके चाचा की बेटी 27 वर्षीय विवाहिता किरण अपने दो बच्चों व अपनी मां के साथ 5 मई को गांव मोमासर के बाजार में कपड़े खरीदने गई थी। विवाहिता ने मां से पार्लर जाकर आने की बात कही व उसके बाद लौट कर नहीं आई। परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए खोजबीन की परंतु वह नहीं तथा किरण दोनों बच्चों को साथ ले गई है व उसके पास 10 हजार नगदी व पहने हुए सोने चांदी के जेवर है और उसका फोन लगातार ऑफ आ रहा है। मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह के सुपुर्द की गई है।