May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2022। आगामी 13 मई से 16 मई तक आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अभ्यर्थी प्रदेशभर में भर्ती परीक्षा से 1 दिन पहले और 1 दिन बाद तक रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्राय सभी गांवो से युवा परीक्षा के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सरकार ने REET, पटवारी और RAS अभ्यर्थियों के लिए भी सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया कराई थी। राजस्थान में 4 हजार 588 पदों के लिए 13 से 16 मई तक कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 18 लाख 86 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ रोडवेज प्रशाशन ने अभी से बसों की व्यवस्था करने के साथ ही अस्थाई बस स्टैंड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, एडमिट कार्ड जारी करने से पहले पुलिस विभाग ने डिस्ट्रिक्ट लोकेशन देखने का लिंक जारी कर दिया है। जहां police.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने पर अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख सकेंगे।