May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2025। झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज द्वारा आयोजित 40 दिनों का झूलेलालजी चालीसा महोत्सव रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान रविवार शाम 7.30 बजे महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। 8:30 बजे से संत कंवरराम मंडली द्वारा भजन प्रस्तुतियां दी गई। मंडली के निखिल रिझवानी, किशोर धनवानी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, ललित गुरनाणी, उमाशंकर लालवानी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। नन्हें मुन्नों ने नरसिंह अवतार व भक्त प्रह्लाद की झांकी सजाई व हिरण्यकश्यपु के वध की नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने अनेक गीत नृत्य की प्रस्तुतियां दी, देव वासवानी ने प्रभावशाली ढंग से हनुमान चालीसा का पाठ सुनाया। सिन्धी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक वासवानी ने सभी का आभार जताया। मुरलीधर संगवानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान 40 दिन में सेवा में सक्रिय रहें स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। सोमवार सुबह हवन पूजन के साथ भोग, आरती का आयोजन हुआ व झूलेलाल के जयकारों के साथ महोत्सव पूर्ण हुआ। मीनाक्षी मोरवानी ने बताया कि महोत्सव के 40 दिनों के दौरान जो भी अतिथि मंदिर प्रांगण में आए उनका समाज की ओर से मान सम्मान किया गया। मीना बोधिजा ने 40 दिन कार्यक्रमों का संचालन किया वहीं रवि रिझवानी ने मीडिया कवरेज दी। आयोजन के व्यवस्थापक दुर्गाप्रसाद खट्टनाणी व अशोक गुरनाणी ने युवाओं को व्यवस्थाओं में सहयोगी बनने के लिए आभार जताया। वहीं सोमवार सुबह मंदिर में हवन पूजन के बाद भोग व आरती के साथ झूलेलालजी के जयकारे लगाते हुए प्रसाद वितरण कर महोत्सव की पूर्णाहुति की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नरसिंह अवतार, भक्त प्रह्लाद की झांकी सजाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को संपन्न हुआ झूलेलाल चालीसा महोत्सव, शामिल हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के सभी परिवारों ने भाग लिया झूलेलाल महोत्सव की पूर्णाहुति दिवस पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज अध्यक्ष व मंत्री ने सभी का आभार जताया व सांस्कृतिक आयोजन में प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया, जताया सभी का आभार।