






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2025। रात के अंधेरे में एक 18 वर्षीय युवती सहित दो लाख रूपए नगदी व सोने चांदी के गहने गायब हो गए और परेशान पिता ने पुलिस थाने पहुंच कर थानेदार से उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। मोमासर बास निवासी रफीक ने पुलिस को बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री 21 अगस्त की रात को घर के लोग खाना खाकर करीब 10 बजे सो गए। परिवादी को नींद नहीं आने पर वह रात को 12.30 तक टीवी देख रहा था। उसी कमरे में उसकी पुत्री सो रही थी। बाद में जब परिवादी सो गया और सुबह करीब 4 बजे उठा तो उसके अपनी पुत्री को उसके बिस्तर पाकर होश फाख्ता हो गए। घर में रखा मोबाइल भी घर में नहीं था। घर के दूसरे कमरे में लाइट जल रही थी। जब उसने उसमें जाकर देखा तो पाया अलमारी खुली पड़ी है और उसमें से 2 लाख रूपए नगदी, दो भरी सोने के झूमर, सोने की कानों की बालियां, दो सोने के लूंग, दो जोड़ी पायल, युवती का आधार कार्ड, स्कूल के कागजात सभी गायब मिले। परिवादी ने अपने परिवार के साथ मिलकर युवती की हर और तलाश की परंतु नाकाम हुए। परेशान परिजन पुलिस से युवती की तलाश करने की मांग कर रहें है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।




