May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2023। क्षेत्र में ग्राम पंचायत दुलचासर ने मतदान महापर्व को सुदंर ढंग से मनाने की पहल करते हुए पंचायत स्तर पर मतदान केन्द्र की सजावट करवाई है। यहां महापर्व पर बूथ की समारोह की तरह फूलों से सजावट की गई है। मतदाता के लिए मुख्य द्वार से बूथ कमरे तक रेड कालीन बिछाया गया है। मतदाता भी वीआईपी फिलिंग के साथ मतदान उत्सव का आनंद ले रहें है और इस प्रयास की सराहना भी कर रहें है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के बालनिकेतन स्कूल में बने मतदान केन्द्र को भी गुब्बारों व सुदंर फरियों से सजाया गया है। यहां भी मतदाता हर्षोल्लास के साथ मतदान कर रहें है। बता देवें क्षेत्र के सभी गांवो में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने पहुंच रहें है और बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। वहीं बता देवें प्राय सभी मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की सुविधा भी आयोग द्वारा की गई है जिसका लाभ बुजुर्ग ग्रामीण को मिल रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालनिकेतन स्कूल में की गुब्बारों से सजाया बूथ को, नंदलाल सोनी ने किया मतदान अधिकार का प्रयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत ने मतदान केन्द्र को फूलों से सजाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान दानाराम भांमू ने अपने बड़े भाई के साथ मतदान कर निभाई जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में लगी है सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा ने बुजुर्ग मतदाता की मदद कर दिलवाया वोट, अपना मतदान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद रजत आसोपा सहित युवाओं ने गोद में उठाकर दिलवाया दिव्यांग का मत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दादी के साथ पोती करूणा बरड़िया ने दिया अपना पहला मतदान, हुई हर्षित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्ग मतदाताओं को मिला व्हीलचेयर का सहारा, किया आराम से मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकतंत्र मजबूत करना है पोते के कंधे का सहारा लेकर पहुंचे वोट देने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं में है मतदान का जोश व उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगी है बूथों के बाहर लंबी कतारें, महिलाएं व युवतियां पहुंची वोट देने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट प्रवीण पालिवाल ने लोकतंत्र का सम्मान करते हुए हर एक नागरिक से वोट देने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सऊदी अरब से मतदान करने आए मोहम्मद फारूख धोबी ने दिया मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देवरानी जेठानी ने बेटियों के साथ जाकर निभाई मतदान की जिम्मदेारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा विमल शर्मा ने दिया अपना मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरखाँ ने वोट देकर निभाई अपनी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना के मनीष कुमार बाना वोट देने के बाद पहुंच अपनी दुकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर में दिया बुजुर्ग व्यापारियों ने मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उमाशंकर लालवानी ने दिया अपना वोट।