






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 21.72 प्रतिशत मतदान पूरा हुआ है। प्राय: सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी है। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक जो मतदान केन्द्र के भीतर प्रवेश करेगा उन सभी मतदाताओं का मतदान संपन्न करवाया जाएगा। वहीं बता देवें क्षेत्र में अनेक बूथों से मशीन धीरे होने की सूचनाएं मिल रही है परंतु सभी मशीने दुरस्त होने की जानकारी विभाग द्वारा दी गई है। शहर के सभी बूथों पर इंजीनियर की टीम ने घूमकर निरीक्षण किया है व सभी मशीने सुचारू होने की जानकारी दी गई है।



