May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2021। क्षेत्र के मंदिरों व घरों में शक्ति व भक्ति का पर्व नवरात्र धूमधाम से मनाए जा रहें है। गांवो में भक्ति के भव्य आयोजन किए जा रहें है। शुक्रवार रात्रि गांव सोनियासर शिवदानसिंह में करनी माता के जागरण का आयोजन किया गया। इस जागरण में राष्ट्रवादी गायक छोटूसिंह रावणा सहित राकेश प्रजापति, सोनू सिसोदिया ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी। पूर्व विधायक किसनाराम मुख्य अतिथि रहें व भजन गायक कलाकारों की भूरी भूरी प्रशंसा की। ग्रामीणों ने नाई का सम्मान करने के साथ आशीष जाड़ीवाल, के.के. जांगिड़, करण का स्वागत किया गया।। आयोजन की व्यवस्थाओं में हुलासमल मीणा, रूपनाथ सिद्ध सहित गांव की युवा टीम शामिल रही। कस्बे में भी धार्मिक आयोजनों की धूम जारी है और रात सरदारशहर रोड की ओर देशनोक पैदल यात्री संघ द्वारा करणी माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति रस में गोते लगाते रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर शिवदानसिंह में भव्य पांडाल सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजन कलाकारों सहित सभी को साफा पहना कर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक किसनाराम नाई का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड की ओर देशनोक पैदल यात्री संघ ने जागरण का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर शिवदानसिंह में शानदार जागरण का आयोजन किया गया।