May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में झंवर बस स्टैंड के पास एक रुपयों से भरा पर्स कस्बे के शुभकरण पंचारिया को मिला है। पंचारिया मालिक की तलाश कर रहें है और उन्होंने कहा कि किसी की मेहनत के रुपए उसकी किस जरूरत के लिए है ये उसका मन जानता है इसलिए वे ये रुपए लौटाना चाहते है। पंचारिया ने कहा पर्स की सही पहचान व रुपयों की जानकारी बता कर पर्स मालिक पर्स ले जा सकता है। पर्स प्राप्त करने के लिए रामा सेवा समिति के शुभकरण पंचारिया से 9784100346 या श्याम सारस्वत 9602370714 नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।